झारखंड टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति का बैठक संपन्न
टेंट डेकोरेटर व्यवसाय को आवश्यक सेवा के अंतर्गत लाया जाय:प्रदीप सिंह
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।झारखंड टेंट डेकोरेटर वेल्फेयर एसोसिएशन की बैठक बारामुडी स्थित स्वागतम मैरेज हाॅल में प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा के अध्यक्षता में की गई। बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और प्रतिनिधियो ने भाग लिया।
बैठक में चेयरमैन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हमारे व्यवसाय को आवश्यक सेवा के अंतर्गत लाया जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर एक मेमोरेंडम दी जाएगी और साथ ही नो इंट्री में छूट दी जाए ताकी शादी-ब्याह और सरकारी कार्यक्रमों में सामान ढुलाई में आसानी हो।
बैठक में झारखंड की महिला विग की अध्यक्ष जया सिंह ने बताया कि किसी भी संगठन को मजबूत बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका रहती है।टेंट एसोसिएशन के सभी जिला में महिलाओं को सशक्त बनाने में सभी जिलों में महिलाओं को जोड़ा जायेगा।जया सिंह ने कहा कि प्रदेश में बहुत से जिलो में बैंक्वेट हाॅल के मालिक और स्टाफ द्वारा जबरन सफाई के नाम पर पैसा वसूली की जाती है,जिससे राज्य के सभी सदस्यों की नाराज़गी व्यक्त की जा रही है। इसका विरोध सभी ने किया।
झारखंड महासचिव द्वारिका प्रसाद तिवारी ने बताया कि हमारे टेंट व्यवसाय में सामाजिक,धार्मिक,शादी-ब्याह और श्राद्ध आदी का कार्यक्रम करते है।इस पर भी सरकार द्वारा लगाए गए 18 प्रतिशत जीएसटी पर छूट देकर 5 प्रतिशत की जानी चाहिए।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार द्वारा होली मिलन समारोह का भी कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी।बैठक में राजेश कुमार भारती,रंजीत कुमार महतो,सुवेनदू चक्रवर्ती,मनोज कुमार,संजय कुमार,लंकेश्वर प्रसाद महतो,बलजीत सिंह, दया शंकर और महेन्द्र गोप आदी मौजूद थे।





