मुंबई। अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर ने अपनी प्रतिष्ठित फिल्म ‘द लंचबॉक्स’ से जुड़ी एक दिलचस्प और चौंकाने वाली बात साझा की है। वर्ष 2013 में आई रितेश बत्रा के निर्देशन में बनी इस सुपरहिट फिल्म में निम्रत ने एक ऐसी गृहिणी (इला) का किरदार निभाया था, जो अपनी शादी से नाखुश और अकेली होती है। फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल समेत दुनिया भर में खूब सराहा गया, लेकिन इस रोल ने इंडस्ट्री में निम्रत की इमेज को पूरी तरह से टाइपकास्ट कर दिया था।

10-15 प्रोजेक्ट्स को किया 'नो थैंक्स' ANI को दिए एक इंटरव्यू में निम्रत कौर ने खुलासा किया कि ‘द लंचबॉक्स’ की जबरदस्त सफलता के बाद उन्हें लगातार 10 से 15 ऐसे प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिले, जिनमें उनका किरदार फिर से एक ऐसी दुखी, अकेली और अपनी शादी से परेशान हाउसवाइफ का था।

निम्रत ने बताया, "मैंने तय कर लिया था कि मैं जो काम कर चुकी हूं, उसे दोबारा नहीं दोहराऊंगी।" उन्होंने कहा कि आज भी अगर उन्हें किसी स्क्रिप्ट में जरा भी लगता है कि रोल “बोर्ड, सैड और लोनली हाउसवाइफ” जैसा है, तो उनका जवाब तुरंत “नो थैंक्स” होता है।

इसे भी पढ़ेंः मौसम अलर्ट: उत्तर से दक्षिण तक बारिश का सिलसिला जारी, 30 सितंबर के बाद बदलेगा मिजाज

'द लंचबॉक्स' के बाद क्यों दिखा करियर में गैप? फिल्म के बाद करियर में आए लंबे ब्रेक पर सफाई देते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि यह गैप जानबूझकर नहीं लिया गया था। 'द लंचबॉक्स' के बाद वह अमेरिकी टीवी सीरीज़ 'होमलैंड' (Homeland) की शूटिंग में व्यस्त हो गई थीं, जिसमें 6 से 8 महीने लगे। इसके तुरंत बाद उन्होंने अक्षय कुमार स्टारर सुपरहिट फिल्म 'एयरलिफ्ट' की शूटिंग शुरू की, जिसमें लगभग एक साल का समय लगा। इन्हीं इंटरनेशनल और बड़े प्रोजेक्ट्स की वजह से हिंदी सिनेमा में उनके काम के बीच समय लगा।

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर महाप्रहार: 1 अक्टूबर से बिना वैध PUCC गाड़ियों को नहीं मिलेगा ईधन

'द लंचबॉक्स' के बारे में वर्ष 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'द लंचबॉक्स' में निम्रत कौर और दिवंगत अभिनेता इरफान खान मुख्य भूमिकाओं में थे। लंचबॉक्स के गलत पते पर डिलीवर होने के इर्द-गिर्द बुनी गई इस अनूठी प्रेम कहानी को देश-विदेश में अपार प्यार और आलोचनात्मक प्रशंसा मिली थी।

#NimratKaur #TheLunchbox #IrrfanKhan #Airlift #Homeland #BollywoodNews #NimratKaurInterview #IndianCinema

#निम्रत_कौर #द_लंचबॉक्स #इरफान_खान #एयरलिफ्ट #बॉलीवुड_समाचार #अभिनेत्री_निम्रत_कौर #हिंदी_सिनेमा