राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक तरफ जहां दीपके दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिजीत दीपके की 85 वर्षीय दादी सावित्रीबाई शंकर दीपके का निधन हो गया है।

पैतृक गांव में हुआ निधन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सावित्रीबाई शंकर दीपके ने महाराष्ट्र के हिंगोली स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली। एक तरफ पूरा परिवार इस गहरे शोक और दुख की घड़ी से गुजर रहा है, वहीं संगठन के प्रमुख नेता अभिजीत दीपके इस समय दिल्ली में पुलिस की हिरासत में होने के कारण चाहकर भी परिवार के पास मौजूद नहीं हैं।

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन के दौरान बवाल: पुलिस पर पथराव, दो घायल और 500 से अधिक हिरासत में

विमान के अंदर से हुई थी डिटेंशन की कार्रवाई

CJP के तीनों प्रमुख नेता—अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका—एक ही विमान से दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से ही इन नेताओं को हिरासत में ले लिया था।

भीड़ को एकत्रित होने से रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तीनों नेताओं को अलग-अलग ठिकानों पर भेजा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने के बाद गुरुग्राम ले जाया गया है, जबकि सौरभ दास और आशुतोष रांका को अन्य सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस व्यक्तिगत शोक और पारिवारिक त्रासदी के बाद दीपके को रिहा किया जाता है या वे मुंबई वापस लौटते हैं।

#अभिजीतदीपके #सीजेपी #दिल्लीपुलिस #व्यक्तिगतशोक #हिंगोली #BreakingNews

#AbhijeetDipke #CJP #DelhiPolice #TragicNews #LawAndOrder #BreakingNews