मंगलवार देर रात जब अधिकांश लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, ठीक उसी वक्त अचानक धरती हिलने से उत्तर भारत दहल उठा। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोग बुरी तरह डर गए और बदहवास होकर घरों से बाहर सड़कों की ओर भागने लगे।
इसे भी पढ़ेंः असम के नागांव में तड़के महसूस किए गए 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके, हिमाचल के ऊना में भी हिली धरती
13 किमी की गहराई पर था अधिकेंद्र
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप मंगलवार रात 10:23 बजे आया। इसका अधिकेंद्र उत्तराखंड के चमोली में जमीन से लगभग 13 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई।
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा संदेश, "यौन अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करे पुलिस"
सोशल मीडिया पर साझा हुए डरावने अनुभव
भूकंप आते ही पंखे, झूमर और खिड़कियां तेजी से हिलने लगीं, जिससे ऊंची इमारतों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने अनुभवों के वीडियो और पोस्ट साझा करने शुरू कर दिए। गनीमत यह रही कि इस आपदा में अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन देर रात तक लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
#Earthquake #DelhiNCR #Chamoli #NorthIndia #BreakingNews #Tremors #NationalCenterForSeismology #SafetyFirst
#भूकंप #दिल्लीएनसीआर #चमोली #उत्तरभारत #ताजाखबर #भूकंपकेझटके #सुरक्षा





