रांची।अवैध खनन और मनी लांड्रिंग मामले में पंकज मिश्रा के सहयोगी दाहू यादव और सुनील यादव को पीएमएलए कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है।इसके पूर्व दोनों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आवेदन पर अदालत ने 29 अक्तूबर को गैर जमानती वारंट जारी किया था।साहिबगंज एसपी से दोनों को गिरफ्तार करने को कहा गया था।जब दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है।





गौरतलब है कि अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का सहयोगी होने की जानकारी के बाद दाहू यादव और सुनील यादव दोनों भाइयों को ईडी ने समन जारी किया था। पहली बार दोनों ईडी के पास पहुंचे और बताया कि उनके घर में एक व्यक्ति बीमार है।उनका इलाज कराने के बाद ईडी के पास आ जाएंगे।इसके बाद ईडी ने तीन बार समन जारी किया, लेकिन दोनों भाई ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए।