पकरी बरवाडीह कोल माइंस प्रभावित एरिया के लिए बैठक आयोजित





विस्थापितों को हक दिलाने के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे:रोशनलाल चौधरी





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।हज़ारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय की उपस्थिति में समाहरणालय के सभा कक्ष में एनटीपीसी अधिग्रहित क्षेत्र ग्राम आराहारा और जुगरा के भू रैयतों के साथ बैठक की गई।बैठक में बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी,पुलिस कप्तान अरविंद सिंह,एसी संतोष सिंह,एनटीपीसी परियोजना प्रमुख फैज तैयब सहित विस्थापित क्षेत्र के कई ग्रामीण उपस्थित थे।





बैठक में विधायक रोशनलाल चौधरी ने विस्थापित प्रभावित क्षेत्र के कई समस्याओं को प्राथमिकता के साथ एनटीपीसी के अधिकारियों के समक्ष रखा।विधायक रोशनलाल चौधरी के पहल पर कई मुद्दों पर सहमति बनी है,जिसमें से एनटीपीसी के अधिकारियों सहित जिला पदाधिकारी से कहा कि कट ऑफ डेट वर्तमान समय को लागू करने के लिए उपायुक्त द्वारा प्रपोजल बनाकर दिल्ली भेजा जाएगा।विस्थापित प्रभावित परिवार को रोजगार की क्रांति से जोड़ा जाएगा,कोल माइंस अधिकृत क्षेत्र में विस्थापित प्रभावित लोगों के ही फोर व्हीलर गाड़ी देने की प्राथमिकता दी जाएगी, उच्च न्यायालय के कानूनी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एनटीपीसी सिलाई सेंटर महिला समूह के लिए फिर से चालू करने पर सहमति बनी। जल्द ही महिलाओं के रोजगार के लिए पुनः त्रिवेणी सिलाई सेंटर चालू किया जाएगा।इस संबंध में विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि यह हम सभी विस्थापित प्रभावित लोगों का हक और अधिकार का बात है,जिसके लिए हम 24 घंटा उनके लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं,हमें जो भी करना पड़े हम विस्थापित प्रभावित लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाकर ही मानेंगे। इसके लिए चाहे मुझे रांची से दिल्ली तक की दौड़ क्यों न लगानी पड़े। मैं हर मुमकिन कोशिश करने के लिए तैयार हूं।





बैठक में बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार,बड़कागांव जितेंद्र कुमार मंडल,चेपाकला मुखिया अनिकेत नायक, बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक,सीकरी ओपी प्रभारी सुनील कुमार,एनटीपीसी से प्रशांत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि भू रैयत उपस्थित थे।