जमशेदपुर।परसुडीह थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हथियारबंद पल्सर परसुडीहबाइक सवार दो अपराधियों ने मंगलवार की सुबह लगभग 10.30 बजे फिनो बैंक के कलेक्शन एजेंट हरीश मुखी से 4.5 लाख रुपए लूट लिए।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही पुलिस कि सच्चाई का भी पता लगा रही है।
मामले में फिनो बैंक के डिस्ट्रीब्यूटर प्रताप सिंह ने बताया कि हरीश सुंदरनगर से कलेक्शन कर जुगसलाई की तरफ लौट रहा था। इसी बीच पशुपालन विभाग कार्यालय के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे रोककर पिस्टल की बट से हमला कर स्कूटी की चाबी छीन ली। साथ ही डिक्की खुलवा कर उसमें रखे 4.5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। जबकि पुलिस लूट मामले में कितनी सच्चाई है इसका पता भी लगा रही है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को भी खंगाल रही है। वहीं पुलिस को यह समझ में नहीं आ रहा है कि घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। बावजूद इसके घटना कैसे हो गई। साथ ही पूरा मामला जांच का विषय बना हुआ है।





