जितेंद्र ज्योतिषी
कोल्हान/चाईबासा।झारखण्ड का पश्चिमी सिंहभूम वाला जिला यू तो खान खनीज के लिए जाना जाता है,लेकिन यहां पर्यटन की भी व्यापक सम्भावना है।ब्रिटिश काल के तीन हवाई अड्डे चाईबासा,गुआ,नवामुंडी।बेनिसागर जैसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की धरोहर ,एशिया प्रसिद्ध सारंडा वन,बाहुबली झरना जिसका पानी 80 फुट ऊपर से आता है और धरती पर गायब हो जाता है। 12 सौ साल पुराने विजय नदी के तट पर मौजूद मां कंसरा का मंदिर ऐतिहासिक मां केरा का धाम,विश्व कल्याण आश्रम समीज,महादेव शाल मन्दिर 250 वर्ष से अधिक पुराना चाईबासा का प्रभु जगन्नाथ मंदिर,ऐतिहासिक लुथेरेन चर्च और लुपुमगुटु का झरना।
सन 2000 में पर्यटन मंत्री के रूप में जोबा मांझी ने एक ऐसा विजन डकुमेंट सरकार को दिया था,जिसे देखकर तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने टोंटो को टोरंटो बनाने की बात कही थी। 2015 में सरकार को बेनिसागर सागर पर आधारित पर्यटको को आकर्षित करने के लिए फ़िल्म का प्रस्ताव मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में दिया गया।आज भी इसकी फाइल सरकार के पास है।बेनिसागर के मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने में तत्कालीन सांसद स्व लक्ष्मन गिलुआ का बड़ा हाथ रहा है।वर्तमान सांसद गीता कोड़ा भी 1400 साल पुरानी धरोहर को लेकर काफी संजीदा है।समय समय पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री के पास अपनी बात रखती रहती है।
पश्चिमी सिंहभूम में जो सम्भावना है,उसे देखते हुए अगर इस दिशा में ईमानदारी से काम हुआ होता तो आज रोजगार के लिए पलायन को रोकने में पर्यटन उद्योग कारगर उपाय साबित होता, लेकिन पर्यटन के मामले में खुलते सम्भावनाओं के खुलते द्वार को जोर लगा कर वैसे लोगो ने बन्द कर दिया,जिन्होंने यहां के पर्यटन पर लाखों की फ़िल्म तो बनाई,बिल बनाया और नो दो ग्यारह हो गए।मगर पर्यटन विकास वही का वही रह गया।खैर आइए हम गौर करते है कि यहां पर्यटन विकास को लेकर यहां किस नेता का कितना विजन रहा है।
बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री के रूप में पश्चिमी सिंहभूम में पर्यटन सम्भावनाओ को देखते हुये तत्कालीन पर्यटन मंत्री जोबा मांझी के नेतृत्व में तत्कालीन उपायुक्त राजीव अरुण एक्का की देख रेख में राज्य में पहली बार पर्यटन महोत्सव प्रारम्भ करवाया।
मुख्यमंत्री के रूप में वर्तमान के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने टोंटो में घाटी परिदृश्य आदि को देखते हुए यहां एक बड़ी फिल्म सिटी की संभावना तलाशी।
मुख्यमंत्री के रूप में मधु कोड़ा ने इस ज़िले में माइनिंग और एग्रो टूरिज्म हब के साथ जिला स्कूल चाईबासा के मैदान से सार्वजनिक बड़ी घोषणा करते हुए चाईबासा में फ़िल्म सिटी सेंटर स्थापना की घोषणा की।काम भी शुरू हुआ इसी बीच उनकी सरकार गिर गई।
वर्तमान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जब भाजपा जेएमएम गठबन्ध की सरकार राज्य में थी उस वक्त
उप-मुख्यमंत्री के रूप में सारंडा को इंटरनेशल टूरिज्म की व्यापक सम्भावना वाला केंद्र बताया था और यहां की सात सौ पहाड़ी के सौंदर्य के वे सदैव कायल रहे है।यह इसलिए भी की वर्तमान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बेहतरीन फोटोग्राफी का नज़रिया भी रखते है।
सारंडा और सिंहभूम का दुर्भाग्य
पर्यटन की व्यापक सम्भावना होने के बावजूद प्रशासनिक उदासीन रवैये के कारण आज सारंडा की हसीन वादियों और 1400साल पुरानी ऐतिहासिक धरोहर बेनिसागर में पर्यटकों का टोटा है,इससे हज़ारो युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना खत्म सी हो गई है,यहां स्वर्ग सी धरती होने के बावजूद न मनोरंजन के साधन है न पर्यटन की सुविधाएं।





