पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर आज पहला कदम की सचिव अनिता अग्रवाल द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।यह कार्यक्रम विशेष रूप से ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों और उनके परिवारों के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।





इस अवसर पर पहला कदम संस्थान में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी,जिनमें ऑटिज्म अवेयरनेस वर्कशॉप में विशेषज्ञों द्वारा ऑटिज्म से जुड़ी जागरूकता पर चर्चा,विशेष बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी,माता-पिता और अभिभावकों को मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करने के लिए काउंसलिंग सेशन,विशेष बच्चों द्वारा प्रस्तुत विशेष सांस्कृतिक नृत्य और संगीत कार्यक्रम होगा।





पहला कदम की सचिव अनिता अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में ऑटिज्म को लेकर जागरूकता बढ़ाना और इन विशेष बच्चों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। ऑप्टिज्म जागरूकता दिवस हमें यह याद दिलाने का अवसर देता है कि हर बच्चा विशेष है और उनके प्रति समाज को सहानुभूति और सहयोग की भावना रखनी चाहिए।हम सभी को आमंत्रित करते हैं कि इस विशेष दिन पर पहला कदम के इस प्रयास का हिस्सा बनें और ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों को सशक्त बनाने में सहयोग करें।