हेलमंद / इस्लामाबाद / काबुल:

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लंबे समय से जारी तनाव ने गुरुवार को एक बेहद भयानक और हिंसक रूप ले लिया। पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में एक बड़ा हवाई हमला (एयरस्ट्राइक) करते हुए दो रिहायशी मकानों को निशाना बनाया। इस दर्दनाक हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय प्रांतीय अधिकारियों के बयान के बाद पाकिस्तान सरकार ने भी इस सैन्य कार्रवाई की पुष्टि की है। हालांकि, पाकिस्तान ने दावा किया है कि मारे गए सभी लोग आतंकी थे।

इसे भी पढ़ेंः सीमा सुरक्षा में गेम चेंजर बना टेथर्ड ड्रोन: 'ऑपरेशन सिंदूर' में सफलता के बाद भारतीय सेना ने दोगुनी की ऑर्डर क्षमता

रिहायशी इलाकों पर बरसे बम

हेलमंद प्रांत के सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख, मौलाना शेर मोहम्मद वहदत ने समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' को बताया कि यह एयरस्ट्राइक हेलमंद के गरम्सिर (Garmsir) जिले में की गई। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने सीधे दो नागरिक रिहायशी मकानों को निशाना बनाकर बमबारी की, जिससे इमारतें पूरी तरह ढह गईं।

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर महाप्रहार: 1 अक्टूबर से बिना वैध PUCC गाड़ियों को नहीं मिलेगा ईधन

मासूमों की बली: मृतकों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे

स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस हमले का सबसे दुखद पहलू यह है कि हताहत होने वालों में अधिकांश निरपराध महिलाएं और मासूम छोटे बच्चे शामिल हैं। मलबे से शवों को निकालने और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराने का काम जारी है। कई घायलों की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इस घटना के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता का खतरा और गहरा गया है।

#PakistanAirStrike #HelmandAttack #AfghanistanPakistanBorder #GarmsirAirStrike #BorderTensions #Kabul #Islamabad #BreakingNews #InternationalRelations