पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद। 16 फरवरी से पाटलीपुत्र अस्पताल में अत्याधुनिक कैथ लैब सेवा की शुरुआत की जाएगी। अस्पताल के निदेशक डॉ.निर्मल ड्रोलिया ने बताया कि कैथ लैब की शुरूआत से हृदय रोग का इलाज किया जा सकेगा। साथ ही ब्रेन एंजियोग्राफी तथा मस्तिष्क से जुड़ी विभिन्न प्रकार की चिकित्सा की भी सुविधा होगी। इसका उदघाटन 16 फरवरी को मुख्य अतिथि सांसद ढुलू महतो एवं विशिष्ठ अतिथि विधायक राज सिन्हा द्वारा किया जाएगा।





डॉ.निखिल ड्रोलिया ने बताया कि कैथ लैब की सुविधा होने से अस्पताल में लगभग सभी विभागों का इलाज दिया जाने लगेगा।





हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल ने बताया कि मरीज को हृदय रोग से जुड़े लक्षण जैसे छाती में भारीपन, दर्द के साथ पसीना आना इत्यादि को हल्के से नहीं लेकर तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।