विशेष संवाददाता
रांची। राजधानी के बरियातू स्थित ईदगाह मैदान में शनिवार को पाम इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कुरान से हुई। कार्यक्रम में कक्षा प्री नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत ताइक्वांडो मार्शल आर्ट के प्रदर्शन को सभी ने काफी सराहा।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन महमूद आलम ने पीईएस के विजन और मिशन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को वैसी शिक्षा दी जाने की आवश्यकता है जिसमें अच्छे कैरियर के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण व्यक्तित्व निर्माण की क्षमता हो। उन्होंने कहा कि पाम इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक और शारीरिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। पिछले वर्षों कोरोना की महामारी के कारण विद्यालय परिवार के सदस्यों को जो हानि उठानी पड़ी, उसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती है,लेकिन इसके बावजूद स्कूल परिवार के सदस्यों तथा शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारियों ने शैक्षणिक वातावरण को फिर से अपने पुराने ढर्रे पर लाने में अहम भूमिका निभाई है।उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि जिस लक्ष्य के लिए विद्यालय की स्थापना की गई है। उस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।
स्कूल के वाइस चेयरमैन मोहम्मद मुनाजिर और स्कूल की प्रिंसिपल लुबना फातिमा ने विद्यालय के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूरे स्कूल परिवार के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं , छात्र-छात्राओं शैक्षणिक कर्मचारियों सहित बस चालकों, गार्ड, माली के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन में उप प्रधान अध्यापिका शगुफा रहमान, देवलीना विश्वास, फिरदौसी, सबीहा, नुसरत, अनम, कोमल, रश्मि, मोहम्मद शहाबुद्दीन, सफा उल्लाह, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद सलीम, जफरयाब, आमिर, अनवर हुसैन सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।





