राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सियासी पारा और सुरक्षा तंत्र दोनों चरम पर हैं। संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की फ्लाइट के अंदर से हुई गिरफ्तारी के बाद अब संगठन की कमान अजिंक्य शिंदे ने संभाल ली है।

"जहाँ पुलिस रोके, वहीं बना लें जंतर-मंतर"

गिरफ्तारी और पाबंदियों के बीच अजिंक्य शिंदे ने एक नया वीडियो जारी कर प्रदर्शनकारियों से बड़ा आह्वान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे जंतर-मंतर की ओर कूच करें और पुलिस उन्हें जहां भी रोके, वहीं अपना 'जंतर-मंतर' मानकर धरने पर बैठ जाएं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं ले लेती।

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन के दौरान बवाल: पुलिस पर पथराव, दो घायल और 500 से अधिक हिरासत में

500 से अधिक लोग हिरासत में, कई बड़े नाम शामिल

दिल्ली पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। प्रदर्शन के दौरान अब तक 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है। ताजा अपडेट के मुताबिक, यूट्यूबर ध्रुव राठी और CJP की लीगल हेड रत्ना को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना सामने आई है। प्रशासन किसी भी कीमत पर शहर में

कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं देना चाहता।

कंट्रोल रूम से लाइव फीड और बॉडी-कैमरों से निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह हाई-टेक मोड में है। कर्तव्य पथ पुलिस थाने के मुख्य कंट्रोल रूम से शहर भर के सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बॉडी-कैमरों की फुटेज की 24 घंटे रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति या उपद्रव से तुरंत निपटने के लिए इस तकनीकी पहरे को बेहद सक्रिय रखा गया है।

#दिल्लीप्रोटेस्ट #अजिंक्यशिंदे #सीजेपी #दिल्लीपुलिस #जंतरमंतर #BreakingNews

#DelhiProtest #AjinkyaShinde #CJP #DelhiPolice #JantarMantar #LawAndOrder