पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,हजारीबाग।आईसेक्ट विश्वविद्यालय परिसर में सरस्वती पूजा के मौके पर बीते सोमवार को स्थापित मां शारदे की प्रतिमा का विधि विधान के साथ बुधवार को सिवाने नदी में विसर्जन किया गया।इससे पूर्व भक्ति,श्रद्धा और उल्लास वातावरण में मां सरस्वती की पूजा अर्चना हुई।तीन दिवसीय पूजा-अर्चना के बाद बुधवार को माता को खिचड़ी का भोग लगाया गया और प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में शामिल सभी प्राध्यापक -प्रध्यापिकाओं, कर्मियों और विद्यार्थियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाए और गाजे-बाजे के साथ सरस्वती माता की जय, अगले वर्ष फिर जल्दी आ…के जयकारे लगाते सिवाने नदी तक पहुंचे। इसके बाद माता सरस्वती की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। बता दें कि बसंत पंचमी के साथ पर्यावरण में भी बदलाव होता है और पेड़ पौधों में नई पत्तियां निकलनी शुरू हो जाती है।





आयोजन को सफल बनाने में इनका योगदान अहम





सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर अरविंद कुमार, डॉक्टर प्रीति व्यास, डॉक्टर रितेश कुमार, डॉक्टर आलोक राय, डॉक्टर विनय पंजियार,कुमारी सीमा,कोमल पल्लवी भेंगरा, सबिता कुमारी,हिमांशु चौधरी,अमित कुमार, शिवदेव,शुभा,विशाखा बाला,कुंवरजीत,नेहा सिन्हा,प्रतिभा हेंब्रम,डॉक्टर गीता कुमारी,आदित्य कुमार, डॉक्टर आरसी राणा, प्रभात किरण, डॉक्टर ओमप्रकाश दास,आशा गुप्ता,बबलू चौधरी, डॉक्टर डीएस नाग, संजना कुमारी, नागेश्वरी कुमारी, डॉक्टर तबरेज खान, राज तिवारी, डॉक्टर सत्यप्रकाश विश्वकर्मा,मुकेश कुमार,रोहित लाल,यशवंत कुमार,पंकज प्रज्ञा,राहुल कुमार, डॉक्टर दीपा गोस्वामी, डॉक्टर रोजीकांत, सबा प्रवीण,फरहीन सिद्दीकी,अजय वर्णवाल,राजेश रंजन, मुन्ना कुमार, रौशन कुमार सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





मौके पर ये रहे मौजूद





विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीके नायक, कुलसचिव डॉक्टर मुनीष गोविंद, डीन एकेडमिक एमके मिश्रा, सह-कुलसचिव ललित मालवीय, चांदनी कुमारी, राजीव रंजन,अमित कुमार व रंजू, एएफओ सौरभ सरकार, पीआरओ मोहम्मद शमीम अहमद, टीपीओ मनोज कुमार, डॉक्टर विजय सान्याल, रविकांत, प्रभात किरण, प्रभात कुमार, विजय लाल, डॉक्टर रंजीत कुमार, संजय दांगी, राजेश कुमार, रोहित राणा, सुशांत झा, हर्ष राज, राज शर्मा, अर्जुन राणा, बिरेंद्र कुमार, अभिमन्यु पाण्डेय, संतोष कुमार, आशा गुप्ता, प्रियंका कुमारी, पूजा भारती, लक्ष्मी कुमारी, डॉक्टर बचनदेव कुमार राय सहित कई प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं व कर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौके पर मौजूद रहे।