जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले के सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में निरीक्षक उत्पाद, सदर क्षेत्र पूर्वी सिंहभूम एवं निरीक्षक उत्पाद, घाटशिला क्षेत्र पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से सरायकेला-खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त रुप से छापेमारी अभियान में सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत टुयलुंग गांव में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।





इस दौरान घटनास्थल से सप्लाई के लिए तैयार अवैध विदेशी शराब समेत शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न सामग्री जैसे स्पिरिट, कॉर्क ढक्कन, लेबल स्टीकर, केरामेल, खाली बोतल समेत अन्य सामान भी जब्त किया है। साथ ही टीम ने अवैध शराब निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाने में मामला भी दर्ज कराया है।