जामा। प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जामा परिसर में सोमवार को चल रहे दिव्यांग जांच शिविर में दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण किया। बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव उक्त दिव्यांग जांच शिविर का निरक्षण करने पहुंचे थे मौके पर बृद्ध दिव्यांग एवं अन्य दिव्यांग के शरीर में कपड़ो का अभाव था ठंड से ठिठुरते हुए देख बीडीओ ने त्वरित पहल कर अपने वाहन में रखे कंबल दर्जनों लोगों के बीच वितरण किया मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदा डॉ शशिधर मिश्रा मौजूद थे।





