प्रतिनिधि, सिंदरी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100 वां संस्करण आज रविवार 30 अप्रैल को दिन 11 बजे से पूरे भारत वर्ष में प्रसारित किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी पूरे भारत वर्ष में इस कार्यक्रम को व्यापक रूप से प्रसारित करने के लिए जोरदार तैयारी हर मंडल स्तर पर की है।भाजपा के कर्मठ कार्यकर्तागण अपनी पूरी शक्ति लगा रखी है। हर 3-4 बूथों पर एक केंद्र बनाया गया है, जहां पर मन की बात कार्यक्रम को टीवी के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष ग्रामीण ज्ञान रंजन सिन्हा, सिंदरी विधानसभा के विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी, महामंत्री निताई रजवार, सिंदरी विधानसभा प्रभारी दीपक कुमार दीपू इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए है। साथ ही सिंदरी विधानसभा के सभी 6 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मन की बात के मंडल प्रभारी एवं सभी केंद्र के प्रभारी जहां पर यह प्रसारण होगा।सभी इसे मूर्त रुप देने में लगे है। बड़बड़ा मंडल में 24 केंद्रों पर, गोविंदपुर पूर्व में 30 केंद्रों पर,गोविंदपुर पश्चिमी में 17 केद्रों पर, बलियापुर पूर्व मे 17 केंद्रों पर है, बलियापुर पश्चिम ने 12 केंद्रों पर, सिंदरी मंडल मे 18 केद्रों पर प्रधानमंत्री की मन की बात के 100 वां वे संस्करण को सुनी और देखी जा सकेगी।पूरे सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों, बहनों, भाइयों एवं युवा साथियों से अनुरोध है इस कार्यक्रम को अवश्य भारी संख्या में देखे और सुने एवं इसे ऐतिहासिक बनाएं।





