प्रतिनिधि,सिंदरी। प्रयास इंडिया के वार्षिक उत्सव रेनबो 23 के छठे दिन पॉट पेंटिंग का आयोजन सेंटर 3 और सेंटर 2 में किया गया,जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया एवं अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।





बच्चों को चार-चार के समूहों में बांट कर पॉट दिए गए थे, जिसमें बच्चों ने अपनी-अपनी कलाकृतियां बनाई। जजों ने बच्चों की कलाकृतियों को देखा और उनकी सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर निकालना एवं उनको निखारना था। पूरे आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवकों के साथ प्रायोजकों की अहम भूमिका रही। प्रायोजकों में माइनिंग ज्ञान, स्वास्ति डेकोरेटर्स (कुटुम्ब रेस्टोरेंट) एवं आरंभ पिक्चर्स का महत्वपूर्ण योगदान था।