प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर स्थित बड़कागांव थाना रोड के पास संचालित तहसील कचहरी की प्रांगण की हालत बद से बदतर हो गई है। घरों एवं शौचालय से निकलने वाली नाली का गंदा पानी का जमाव हो जा रहा है, तनाव का रूप ले लिया है।
गंदा पानी इतना बदबू दे रहा है कि लोगों का ठहरना मुश्किल हो रहा है ।इतना ही नहीं पुस्तकालय भवन भी प्रभावित हो गया है।यहां पर भी भारी मात्रा में जल जमाव देखा जा रहा है। तहसील कचहरी के पास भारी गंदे पानी का जमाव का दृश्य विकास के नाम को शर्मसार कर दे रहा है ।प्रशासन को इस विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है,ताकि जल्द से जल्द पानी की निकासी का व्यवस्था की जा सके। अन्यथा आसपास लोग मलेरिया फलेरिया आदि बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं।





