प्रतिनिधि,जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल सीनियर ब्लॉक ऑडिटोरियम हॉल में गुरुवार की सुबह क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने मनमोहक नृत्य के साथ साथ सुंदर गायन की प्रस्तुति भी दी।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चियां परी के कौसचुम में देखते ही बन रही थी। जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि साक्षात आसमान से परी धरती पर उतर आई हो। कार्यक्रम में बच्चों ने खूब मस्ती की। इस दौरान फादर वर्णन डिसूजा ने वहां मौजूद बच्चों समेत स्कूल के शिक्षक, शिक्षिका और कर्मचारियों को क्रिसमस की बधाई भी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक, शिक्षिका और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में स्कूली बच्चों के बीच केक का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के समापन के साथ ही शुक्रवार से स्कूल की छुट्टी भी हो गई और पुनः 4 जनवरी 2023 को बच्चों के लिए स्कूल खुलेगा।





