विशेष संवाददाता
रांची। महाभारत की महाकथा फिर से टीवी पर देखने सुनने को मिलेगी। सबका पसंदीदा चैनल जी अनमोल सिनेमा अब एक बार फिर हमें टीवी पर यह महान कथा देखने का मौका दे रहा है। अब से हर शनिवार दोपहर एक बजे जी अनमोल सिनेमा पर लगातार तीन घंटे तक बीआर चोपड़ा की यादगार प्रस्तुति महाभारत का प्रसारण किया जाएगा।
इस शो में भीष्म पितामह की यादगार भूमिका निभाने वाले जाने-माने एक्टर मुकेश खन्ना बताते हैं कि महाभारत एक सदाबहार शो है, जिसे देखते हुए कई पीढ़ियां जवान हुई हैं। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि आज हर परिवार अपने बच्चों के साथ यह कहानी देखता है और किस तरह आज की युवा पीढ़ी इस विषय में दिलचस्पी ले रही है और इसके बारे में जानने को उत्सुक रहती है। इस शो की याद के रूप में मेरे पास अब भी वो बाणों की शैया है, जिस पे मैं लेटा नजर आ रहा हूं। मैंने अपने ऑफिस में इसे कांच के केस में सजाकर रखा है। जब मैंने चोपड़ा जी से इसे देने की गुज़ारिश की थी, तो उन्होंने खुशी-खुशी मुझे यह दे दी और यह आज तक की मेरी सबसे अनमोल धरोहर है। मुझे वाकई इस बात की खुशी है कि अब जी अनमोल सिनेमा के दर्शकों को यह शो देखने का मौका मिलेगा, जिसे हमने असल में जिया था।
इस महागाथा में मुकेश खन्ना के साथ-साथ अर्जुन, नितीश भारद्वाज, पुनीत इस्सर, रूपा गांगुली, प्रवीण सोबती, पंकज धीर और दारा सिंह ने भी ऐसे किरदार निभाए, जो हमेशा के लिए अमर हो गए। इन सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा था।एपिसोड्स के दौरान महाभारत से जुड़े कुछ दिलचस्प सवाल पूछे जाएंगे, जहां हर हफ्ते 5 विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे।





