पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,इटखोरी (चतरा)। प्रखंड अवस्थित भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी में नई शिक्षा नीति के तहत फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दुलार ठाकुर ने की।कार्यक्रम में आईक्यू एसी गाइड भुवनेश्वर, ओडिशा के दिलीप मंगराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।महाविद्यालय पहुंचने पर दिलीप मंगराज को पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।





अपने संबोधन में दिलीप मंगराज ने नैक के सेकंड साइकिल में महाविद्यालय को बेहतर सीजीपीए प्राप्त करने लिए विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी।मंगराज ने कहा कि बाइनरी सिस्टम में बेहतर सीजीपीए प्राप्त करना बहुत ही आसान है,इसके लिए महाविद्यालय को तकनीकी रूप से अपने आप को अधिक मजबूत करना होगा।शिक्षकों को भी अपने आप को बदलते परिदृश्य के अनुसार ढालने की आवश्कता है।प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर ने कहा कि सभी महाविद्यालय कर्मियों के सामूहिक प्रयास से ही नैक में अच्छा सीजीपीए प्राप्त किया जा सकता है।





कार्यक्रम में नैक कोडिनेटर प्रोफेसर सकेंदर मिस्त्री, प्रोफेसर जानकी प्रसाद दांगी, प्रोफेसर महेंद्र ठाकुर,प्रोफेसर ललित मोहन सिन्हा, प्रोफेसर मधुबाला, प्रोफेसर धीरेंद्र यादव, प्रोफेसर अखिलेश पांडेय, प्रोफेसर संदीप कुमार,दशरथ राणा,शुभम सौरभ, पुनीत राहुल सहित शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों की उपस्थिति रही।