प्रतिनिधि,गिरिडीह।भाकपा माले के नेताओं की टीम शुक्रवार को जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवाडीह पहुंची।आरोप है कि बुधवार को आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करने बाहर से पहुंचे भू-माफियाओं ने कई राउंड गोलियां चलाकर दहशत फैलाने का काम किया था।
माले नेता सह किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के समक्ष सोनवाडीह के ग्रामीणों ने अपनी आपबीती सुनाकर मदद की गुहार लगाई। उनकी बातें सुनकर राजेश यादव ने कहा कि झारखंड निर्माण के 22 वर्ष पूरे हो चुके हैं, इसके बावजूद यदि यहां के आदिवासियों पर भू-माफिया फायरिंग करते हैं, तो यह बहुत ही गंभीर बात है।
उन्होंने कहा कि भूमाफिया किसी मुगालते में नहीं रहें, गोली-बंदूक के सहारे दहशत पैदा कर किसी आदिवासी या कमजोर लोगों की जमीन लूटने नहीं दी जाएगी। माले नेता ने मौजूद लोगों से संगठन बनाकर इस घटना का प्रतिवाद करने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग हेतु आंदोलन में शामिल होने का भी आह्वान किया।उन्होंने सोनवाडीह की घटना को लेकर भू-माफियाओं के साथ साथ स्थानीय पुलिस की मिली भगत का भी आरोप लगाते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों से इसे संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
राजेश यादव ने कहा कि 18 दिसंबर कॉमरेड विनोद मिश्र की स्मृति सह संकल्प पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के दिन चेतावनी मार्च निकालकर फायरिंग करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग प्रशासन तथा माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की जाएगी।
मौके पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव शिवनंदन यादव, पूर्व सचिव राजेंद्र मंडल, जोनल सचिव रामलाल मुर्मू, शंभू ठाकुर, कमल सोरेन, बड़का हेंब्रम, श्यामलाल टुडू, श्यामलाल हेंब्रोम, रमेश किस्कू, राजेश किस्कू, रूबीलाल किस्कू, भुनेश्वर किस्कू, बड़कू किस्कू, बीरालाल हांसदा, मुन्ना हेंब्रम, सिकंदर किस्कू, हेमलाल किस्कू, सोनाराम किस्कू, जीतन किस्कू, निकेल किस्कू, बिनोद किस्कू, महेंद्र हेंब्रम, रमेश किस्कू, मदन हेंब्रोंम, मनोज कुमार किस्कू, शिबू किस्कू, मुन्ना किस्कू, साहेबराम हांसदा, नन्दलाल हांसदा, जीवन हांसदा, नुनुलाल हांसदा, अनीता सोरेन, सुमंती सोरेन, बहामुनी मुर्मू, सुशीला हांसदा, अलिना टुडू, होलोड़ीनी हांसदा, लीला सोरेन, सबिता मरांडी, बुधनी किस्कू, छोटकी टुडू, सोनी मरांडी, खेलोनी मरांडी, रीना हेंब्रम, लक्ष्मी हांसदा, सहित मरांडी, मनीषा मुर्मू, बड़की मुर्मू, चुड़की मुर्मू, मखोनी हेंब्रम, फूलमुनी मुर्मू, अनीता मुर्मू, मुन्नी मरांडी, संगीता मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे।





