रांची।भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज शुक्रवार राजधानी रांची पहुंचेंगे।
सुनील बंसल दोपहर एक बजे रांची से खूंटी के लिए प्रस्थान करेंगे और खूंटी में पार्टी की जिला बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता पद्मश्री कड़िया मुंडा से मुलाकात करेंगे।बंसल रात्रि विश्राम खूंटी में ही करेंगे।यह जानकारी प्रदेश महामंत्री डा.प्रदीप वर्मा ने दी।
बता दें कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद यह पहली बार है जब बंसल तीन दिवसीय दौरे रांची आ रहे हैं।बंसल के इस आगमन का मकसद कहीं न कहीं संगठन को मजबूत बनाने से जुड़ा हुआ है। अपने इस प्रवास के दौरान बंसल संगठन की कमजोरियों पर भी नेताओं से चर्चा करेंगे और उन्हें दूर करने का सुझाव देंगे।
सुनील बंसल कल शाम पहुंचेंगे प्रदेश कार्यालय
इसके बाद 24 दिसंबर को राष्ट्रीय महामंत्री भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद रांची ग्रामीण जिला के बुंडू मंडल की बैठक में शामिल होकर शाम चार बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे।प्रदेश कार्यालय में बंसल मीडिया विभाग की बैठक के बाद प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 25 दिसंबर को प्रातः जगन्नाथपुर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद 10 बजे विधानसभा परिसर स्थित अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। 11 बजे पूर्वाह्न वह प्रदेश कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद प्रदेश कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी की बैठक में शामिल होंगे। तत्पश्चात किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। प्रदीप वर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को देर शाम राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल सेवा विमान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।





