प्रतिनिधि,जामा।भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार के नेतृत्व में झारखंड सरकार के खिलाफ युवा आक्रोश सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को जामा के सिलंदा मंदिर प्रांगण में किया गया। युवा सम्मेलन में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी की उपस्थित हुए।





युवा विरोधी एवं छात्र विरोधी नियोजन विहीन हेमंत सरकार के खिलाफ युवा आक्रोश सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से घटिया नियोजन नीति लागू करके युवाओं को छलने का कार्य झारखंड के घटिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया है।इससे राज्य के युवा आक्रोशित हैं।अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के बार-बार कहने के बावजूद कि यह नियोजन नीति सही नहीं है, इसमें तुष्टिकरण की राजनीति का बू आ रहा है, इससे आपका राज्य का भला होने वाला नहीं है, इसके बावजूद राज्य के बेशर्म मुखिया ने इस तरह का नियोजन नीति लागू किया जो उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दिया, इसलिए युवाओं के साथ खिलवाड़ भारतीय जनता युवा मोर्चा किसी भी स्थिति मे बर्दाश्त नहीं करेंगी।इस निक्कमी सरकार को उखाड़ फैकने का काम भारतीय जनता युवा मोर्चा करेगी, जामा विधानसभा विधायिका सीता सोरेन हमेशा अपनी परिवार के लिए सोचा जबकि इस क्षेत्र के भोली भाली जनताओ को हमेशा ठगने का काम किया। वर्तमान विधायक इस क्षेत्र में सिर्फ बालू का अवैध उठाव काम में लगे है। हेमन्त सोरेन ने सरकार आने से पूर्व वादा किया था कि सरकार आती है तो वो राज्यों में खाली सभी सरकारी पदों को छह महीने के भीतर भरेंगे, राज्य के छात्रों को जिन्हें ग्रेजुएट होने के बाद भी नौकरी नहीं मिली है।उसे गठबंधन की तरफ से पांच हजार रुपये महीना और पोस्ट ग्रेजुएट बेरोजगारों को हर महीने सात हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की योजना का ऐलान किया था। हेमंत सोरेन ने एक भी वादा पूरा नहीं किया।





भाजपा अध्यक्ष परितोष सोरेन ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर बनी सरकार ज्यादा दिनों तक टिकने वाला नहीं है, राज्य की जनता, बेरोजगार युवा इस झूठी सरकार को उखाड़ फैकनै का काम करेगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार नियोजन निति लागु नहीं करती तो युवा मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। भाजपा नेता सुरेश मुर्मू , राजू पूजहर, इन्द्रकांत यादव ने भी संबोधित किया। युवा सम्मेलन के पश्चात जामा चौक पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। युवा सम्मेलन भाजपा जिला जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन, जामा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश मुर्मू , दीपक स्वर्णकार, राजू पूजहर, अमन राज, अक्षय यादव, वासुदेव झा, गोपीनाथ दत्ता, अविनाश मंडल,इन्द्रकान्त यादव, राजू दर्वे, कालेश्वर लायक, शक्ति दर्वे, सिकन्दर दर्वे, रामयश मांझी, देवेन्द्र कुमार, गौतम रजक, प्रदीप कुमार दर्वे, छोटु दास बिहारी, मोहन राउत, विनय यादव, शंभू पंडित, मनोहर भंडारी, प्रभु राय, कामदेव मंडल, सरोज कुमार यादव, आशिष कुमार, परिमल सोरेन, अभिषेक कुमार, रोशन मिर्धा, दीपेश कुमार, राहुल वैध, चंद्रशेखर राउत, मिथुन राय, पंकज कुमार,अमर महतो ,आशीष महतो आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।