गोरखपुर।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक भिखारी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है,क्योंकि ये भिखारी कोई आम भिखारी नहीं बल्कि लखपति है।गोरखपुर में शनिवार को एक भिखारी का एक्सीडेंट हो गया।पुलिस को उसकी जेब से जो मिला वह पैरों तले जमीन खिसकने वाला था। 50 वर्षीय भिखारी को एक बाइक ने टक्कर मार दी थी,जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां पुलिस को उसकी जेब में पैसे मिले।भिखारी लखपति ये जानकर पुलिस भी हैरान हो गई है।इतना पैसा देखकर अस्पताल के लोग भी हैरान रह गए थे।





भिखारी के पास मिले 3.64 लाख मिले रुपए





50 वर्षीय भिखारी शरीफ बाउक पिपराइच का रहने वाला है। भटहट पुलिस को सूचना मिली कि एक भिखारी का एक्सीडेंट हो गया है।भिखारी को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। भिखारी मूकबधिर है। कुछ बोल और सुन नहीं सकता है। पुलिस की मदद से भिखारी को भटहट पीएचसी सेंटर पहुंचाया गया। पुलिस ने उसकी जेब से पहचान पत्र की तलाशी ली तो उसके पास से नकदी बरामद हुई।उसकी जेब से कुल 3.64 लाख रुपए 2,000 रुपए के नोटों में बरामद हुए।





फिलहाल पुलिस के पास है सारा पैसा





एसएचओ मनोज कुमार पांडे ने बताया कि मूकबधिर भिखारी का एक्सीडेंट हो गया और उसके पास से 3.64 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। हादसे में भिखारी के पैर में फ्रैक्चर होने के बाद से उसे बेहतर इलाज के लिए फिलहाल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।फिलहाल पैसा पुलिस के पास है।





भिखारी शरीफ का बायां पैर हुआ फैक्चर





पीएचसी के डॉक्टरों ने बताया कि भिखारी शरीफ का बायां पैर फैक्चर हुआ है।शुरुआती जांच के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।भिखारी शरीफ को इलाके में लोग बउक के नाम से भी जानते हैं।





20 सालों से भीख मांग रहा है शरीफ





भिखारी शरीफ पिछले 20 सालों से भीख मांग रहा हैं। बताया जा रहा है कि शरीफ का कोई भी अपना नहीं है।शरीफ का कोई भी परिवार नहीं है।शरीफ सिर्फ अपने भतीजे इनायत अली के साथ ही रहता हैं।आस-पास के लोगों ने बताया कि शरीफ रोज भटहट टैक्सी स्टैंड के आस पास भीख मांगता था। कभी-कभी सवारियों को बसों में बैठाने के एवज में उसे कुछ पैसे भी मिल जाते थे।





लोग हैरान कि तीन लाख होने के बाद भी क्यों मांगता था भीख





यह खबर जल्द ही जंगल की आग की तरह फैल गई और अब कस्बे में सनसनी मच गई है।लोग हैरान हैं कि तीन लाख रुपए से ज्यादा होने के बाद भी शरीफ रोज भीख मांगता रहा। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि शरीफ के पास 3,64,150 रुपए थे, लेकिन फिर भी वो भीख मांग रहा था, ये हैरान करने वाली बात थी।शरीफ हररोज सुबह उठकर टैक्सी स्टैंड पर भीख मांगने जाता था और निजी वाहनों से कमीशन भी लेता था।