मणिपुर : मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा का एक बेहद खौफनाक और तनावपूर्ण दौर सामने आया है। राज्य के तीन अलग-अलग जिलों में महज 12 घंटों के भीतर हुई हिंसक झड़पों, गोलीबारी और आगजनी की घटनाओं में कुल 9 लोगों की मौत हो गई है। इस तांडव के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

ताजा हिंसा की शुरुआत शुक्रवार रात कामजोंग जिले के चास्साद गांव में हुई, जहां पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों द्वारा सुरक्षा गार्ड पोस्ट हटाने के विरोध के दौरान उग्रवादियों और बलों के बीच क्रॉसभायर हुई। इस गोलीबारी की चपेट में आने से 42 वर्षीय कुकी महिला डोमखोनेई तौथांग की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ समेत 6 CBI अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करने का निर्देश

12 घंटों का खूनी संघर्ष

  • चास्साद और निंगचो गांव में झड़पें: चास्साद गांव में शनिवार सुबह एक अन्य हमले में 22 वर्षीय माइकल गाममिनलेन हाओकिप की मौत हो गई और कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं, भारत-म्यांमार सीमा के पास निंगचो गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने दो नागा नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी।
  • मकुई असांग गांव में भीषण गोलीबारी: कांगपोकपी जिले के मकुई असांग गांव में उग्रवादियों के हमले के जवाब में नागा ग्राम रक्षकों ने मोर्चा संभाला। इस भीषण संघर्ष में चार रक्षकों की मौत हो गई, जिनमें से एक (अजिंउ पौर रिंगखांगमाई) का सिर काटे जाने की भी सनसनीखेज खबर सामने आई है।
  • गूर्खा किसान की हत्या: उखरूल जिले में शनिवार सुबह करीब 6 बजे महादेव-तोलॉई-पुफसेरो सड़क पर गाड़ी चला रहे 40 वर्षीय गूर्खा किसान संदीप राय को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
  • प्रशासनिक कदम और हालात: फरवरी से जारी नागा-कुकी संघर्ष के बीच इन ताजा मौतों ने स्थिति को बेहद गंभीर बना दिया है। प्रशासन ने कामजोंग जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, साथ ही एनएच-202 (NH-202) पर अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया गया है।

#मणिपुरहिंसा #मणिपुरन्यूज #जातीयसंघर्ष #कामजोंग #कांगपोकपी #उखरूल #BreakingNews #ManipurViolence

#ManipurViolence #ManipurClashes #Kamjong #Kangpokpi #Ukhrul #EthnicClashes #NewsUpdate #IndiaNews