प्रतिनिधि,बलियापुर। मां दुर्गा मेडिको के सौजन्य से धनबाद में स्थित एएसजी ऑय हॉस्पिटल को फ्री कैम्पनिंग के लिए बुलाया गया। फ्री कंपेनिंग में 110 लोगों ने अपना रेजिस्ट्रेशन करवाया एवं अपना आंख जांच करवाया। जांच के अंतर्गत 10 लोगों का मोतियाबिंद ऑपेरशन के लायक मिला। फ्री कंपेनिंग का लोग लाभ उठाकर संतुष्ट नजर आए और भविष्य में ऐसे कंपेनिंग की अपेक्षा की,जिसे आजशु के नगर अध्यक्ष राजेश चौधरी ने सहर्ष स्विकार करते हुए बोला कि भविष्य में भी ऐसी फ्री कंपेनिंग की ब्यवस्था की जाएगी।
कंपेनिंग को सफल करने में आजशु के नगर अध्यक्ष राजेश चौधरी, सकील खान, पंकज कुमार, मलय दादा, कृष्णा प्रसाद, विक्रम कुमार, प्रशांत मिश्र, सीटू कुमार, रोहित कुमार के अलावा एएसजी ऑय हॉस्पिटल से सागर कुमार सिंह टेक्नीशियन मौजूद थे।





