पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।बड़कागांव दैनिक बाजार में स्थापित मां बासंती दुर्गा मंदिर प्रांगण में रामनवमी पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं संचालन राम सेवक सोनी ने की।बैठक में रामनवमी पूजा करने का निर्णय लिया गया।पूजा संचालक को लेकर सुरेंद्र कुमार सोनी को अध्यक्ष,सचिव सरोज सोनी वहीं कोषाध्यक्ष धीरेन सोनी चुने गए।उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा,अवधेश वर्मा,शिव शंकर सोनी,सूरज सोनी,ईश्वरी सोनी बनाए गए।





उपसचिव सिकंदर सोनी,प्रेम सोनी,रुपेश सोनी,ओमप्रकाश कुमार सोनी,उप कोषाध्यक्ष सरोज सोनी उर्फ सूरज,संरक्षक में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,रामसेवक सोनी,मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार,संयोजक राजू कुमार सोनी,सहसंयोजक आदित्य साहू सोनी,अरविंद वर्मा,महेश सोनी,मनोरंजन मंत्री सावरमल अग्रवाल,शंभू चौरसिया,लखन लाल विश्वकर्मा,संगठन मंत्री देव कुमार सोनी,हीरा साव,इंग्लेश सोनी,प्रमोद सोनी,जटू सोनी,रोहित सोनी,बसंत सोनी,पूजा प्रभारी राजू साव,लखन सोनी,पूजा पुरोहित सतीश चंद्र मिश्रा,अवधेश मिश्रा,रमेश मिश्रा को बनाया गया है।





इनके अलावा पुजारी भुवनेश्वर सोनी,ठाकुर जी छकन ठाकुर,शोभायात्रा प्रभारी कुलेश्वर साहू,भंडारा प्रभारी अरुण सोनी और आनंद सोनी को बनाया गया।वहीं मीडिया प्रभारी संजय सागर,रितेश ठाकुर को बनाया गया।कार्यकारिणी सदस्य में विधायक रोशन लाल चौधरी,पूर्व विधायक अंबा प्रसाद,संदीप कुशवाहा,बिंदु दांगी उर्फ बिंदेश्वर के अलावा दर्जनों लोगों को बनाया गया है।