पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।मारवाड़ी विकास ट्रस्ट ने बुधवार को श्रीश्री 108 कुंड गायत्री महायज्ञ और हवन का आयोजन राज आंगन परिसर स्थित प्रस्तावित एमबीटी रिसोर्ट परिसर में गायत्री परिवार बसताकोला के मार्गदर्शन में बड़े धूमधाम से किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शक्ति कलश यात्रा रही। इस शक्ति कलश में सारे तीर्थो का जल समायोजित कर रखा जाता है जिसे शांतिकुंज हरिद्वार से मंगवाया गया।
शांतिकुंज हरिद्वार के मुख्य साधक गोकुल चन्द्र मुंद्रा के मुखारबिनद से सनातन धर्म एवम विज्ञान के सामंजस्य से जीवन जीने की कला द्वारा किस प्रकार इस बहुमूल्य जीवन को साधने पर अपने विचार रखे। मुंद्रा ने विशेष रूप से यज्ञ के महत्व पर परिचर्चा करते हुए यह बताने का प्रयास किया कि यज्ञ द्वारा निगेटिव उर्जा का नाश करते हुए जीवन को सुखमय एवं सार्थक बनाया जा सकता है।गायत्री महायज्ञ करने से महाकुंभ का लाभ प्राप्त होता है एवं महाकुंभ को गायत्री मंत्र के साथ पर विशेषताओं को श्रोताओ का ज्ञान वर्धन किया।
गायत्री परिवार बसताकोला के मुख्य साधक विभूति नारायण सिंह और उनकी टीम का विशेष रूप से योगदान रहा।कार्यक्रम का शुभारम्भ शक्ति कलश यात्रा एवं शक्ति कलश की स्थापना कर आरती पूजा-पाठ अध्यक्ष अनिल मुकिम द्वारा किया गया।सभी अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष दवारा किया गया।ट्रस्ट के मुख्य सलाहकार योगेंद्र तुलस्यान द्वारा मुख्य साधक गोकुल मुंद्रा का परिचय और स्वागत किया गया।
मुख्य पूजा समारोह के मुख्य जजमान चेतन गोयंका और किरण गोयंका द्वारा गोकुल और टीम द्वारा शुरुआत की गयी। सभी उपस्थित 108 भक्तों ने सभी देवताओ का आह्वान कर पूजा अर्चना की और सामूहिक रूप से सभी 108 जजमानो ने गायत्री मंत्र,महामृत्युंजय मंत्र, लक्ष्मी मंत्र इत्यादि द्वारा अग्नि कुंड में विभिन्न सामग्री द्वारा विधि-विधान से हवन और यज्ञ का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।अन्त में विधि-विधान से हवन के बाद आरती के कार्यक्रम में महायज्ञ में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य रुप से सचिव बिनोद पसारी ने किया।यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में चेतन गोयनका और उनकी पत्नी किरण गोयनका उपस्थित थीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल मुकीम,विनोद पसारी, योगेंद्र तुलस्यान,वेद प्रकाश केजरीवाल,सुनील मित्तल,अमित अग्रवाल,पवन केजरीवाल,सज्जन खरकिया,प्रवीण अग्रवाल, कृष्ण जिंदल,डीएन.श चौधरी,बाबूलाल अग्रवाल,श्याम पसारी,डीएन चौधरी,सुशील गदधयान,प्रवीण अग्रवाल,किरण अग्रवाल,अमित अग्रवाल,नीकी पसारी,सीमा जालन,अशोक चौधरी,संजय केजरीवाल,संजय खंडेलवाल,राम कृष्ण खंडेलवाल,प्रमोद गोयल और अन्य सभी ट्रस्टीगण की विशेष भूमिका रही। इस महाकुंभ के आयोजन से एमभीटी की जमीन के निगेटिव उर्जा का अन्त हुआ और नयी उर्जा का संचार हुआ जिसका लाभ धनबाद की समस्त सदस्यगण को मिले इसी शुभकामनाओ के साथ माघी पूर्णिमा का भव्य आयोजन सफल हुआ।





