मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे और जाने-माने अभिनेता इमरान खान हाल ही में राजनीतिक कारणों से चर्चा में आ गए हैं। शनिवार (10 अक्टूबर) को मुंबई के ऐतिहासिक क्रांति मैदान में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे इमरान खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि, पूछताछ और कुछ घंटों की कार्रवाई के बाद रात करीब 9 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया।

रिहाई के बाद का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद सहज अंदाज में पुलिसकर्मियों की तरफ हाथ हिलाते हुए जोर से 'जय हिंद' बोलते नजर आ रहे हैं।

वैन में घुमाया और नहीं पता क्यों उठाया

रिहाई के बाद सामने आए बयानों और वीडियो में इमरान खान ने बताया कि उन्हें खुद यह स्पष्ट रूप से नहीं पता था कि पुलिस ने उन्हें अचानक क्यों हिरासत में लिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि पुलिसवालों ने उनसे गाड़ी में बैठने को कहा था, और वैन के अंदर बैठने के बाद उन्हें लगभग दो घंटे तक शहर में घुमाया गया। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और कजन जैन मैरी खान समेत कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया था।

11 साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी की तैयारी

राजनीतिक सरगर्मी के बीच इमरान खान अपने फिल्मी करियर को लेकर भी चर्चा में हैं। वह पूरे 11 साल के लंबे अंतराल के बाद मुख्य अभिनेता के रूप में पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का नाम ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ है, जो इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन के दौर में है। उनकी आखिरी सोलो लीड फिल्म साल 2015 में आई ‘कट्टी बट्टी’ थी। हालांकि, हाल ही में वह नेटफ्लिक्स की ही फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में एक कैमियो रोल में जरूर नजर आए थे, लेकिन लंबे अरसे बाद फैंस उन्हें मुख्य भूमिका में देखने के लिए बेताब हैं।

#इमरानखान #मुंंबईपुलिस #क्रांतिमैदान #जयहिंद #कॉकरोचजनतापार्टी #बॉलीवुडन्युज #अधूरेहमअधूरेतुम #मनोरंजन #वायरलवीडियो

#ImranKhan #MumbaiPolice #AugustKrantiMaidan #CockroachJantaParty #BollywoodNews #AdhooreHumAdhooreTum #EntertainmentNews #ViralVideo