पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।धनबाद से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राज सिन्हा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी।दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक जीत जनता के नरेंद्र मोदी की गारंटी पर अटूट विश्वास का प्रतिक है।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अद्वितीय नेतृत्व,राष्ट्रहित में नीतिगत निर्णय, पारदर्शी सुशासन और विकास के प्रति प्रतिबद्धता है।इस जीत का श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली के सभी राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं को जाता है। साथ ही दिल्ली की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया कि आप और कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांत सही नही। जनता ने इन पार्टियों को पूरी तरह नकार दिया।





