लखनऊ:

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगामी द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की शेष 6 सीटों पर उम्मीदवारों की अपनी सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही भाजपा ने विधान परिषद की सभी 11 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान पूरा कर लिया है।

भाजपा द्वारा जारी नई सूची में तीन स्नातक और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार शामिल हैं।

इसे भी पढ़ेंः ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की और पुतला दहन

भाजपा प्रत्याशियों की सूची:

  • स्नातक निर्वाचन क्षेत्र:
    1. वाराणसी स्नातक क्षेत्र: केदार नाथ सिंह
    2. मेरठ स्नातक क्षेत्र: दिनेश गोयल
    3. इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र: अशोक कुमार राठौर
  • शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र:
    1. वाराणसी शिक्षक क्षेत्र: डॉ. प्रमोद मिश्रा
    2. आगरा शिक्षक क्षेत्र: इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
    3. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र: ध्रुव त्रिपाठी

इसे भी पढ़ेंः बिहार: गंडक नदी के भीषण दबाव से टूटा चंपारण तटबंध, कई गांव जलमग्न; प्रशासन अलर्ट पर

इससे पहले भाजपा 5 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी थी, जिसके बाद अब कुल 11 सीटों पर मुकाबला स्पष्ट हो गया है। चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी (सपा) सहित सभी प्रमुख दलों में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं।

चुनाव कार्यक्रम (महत्वपूर्ण तिथियां):

  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर
  • नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी): 07 अक्टूबर
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 09 अक्टूबर
  • मतदान की तारीख: 23 अक्टूबर
  • मतगणना एवं परिणाम: 27 अक्टूबर

#UPMLCElections #BJP #UPPolitics #LegislativeCouncil #UttarPradesh #Elections2026 #यूपी_विधान_परिषद #भाजपा #यूपी_राजनीति #एमएलसी_चुनाव #उत्तर_प्रदेश