प्रतिनिधि,जमशेदपुर।जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा मंगलवार व्यवहार न्यायालय स्थित न्याय सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि रक्त का एक कतरा भी किसी को जीवन दान दे सकता है। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए मानव हित में रक्तदान करने के लिए लोगों से अपील भी की। वहीं डालसा सचिव नितीश नीलेश सांगा के सफल नेतृत्व के साथ साथ एमजीएम ब्लड बैंक के सहयोग से शिविर सम्पन्न हुआ। जिसमें कुल 18 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। साथ ही शिविर में सिविल कोर्ट के अन्य सभी जज, मिडिएटर्स, अधिवक्ता, पैनल लॉयर्स, पीएलवी, कोर्ट स्टाफ समेत अन्य मौजूद रहे।





