पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,कुंदा(चतरा)।प्रखंड के ककहिया गांव में सोमवार को रांची से मानवाधिकार लोक संघर्ष समिति टीम पहुंचकर बेघर हुए परिजनों से मुलाकात किया।मानवाधिकार लोक संघर्ष समिति की टीम ने पहुंचकर वन विभाग द्वारा तोड़े गए प्रधानमंत्री आवास सहित खपरैल घरों का जायजा लिया और वहां के पीड़ितो से मिलकर उनकी परिस्थितियों से अवगत हुई।
पीड़ित ग्रामीणों ने मानवाधिकार लोक संघर्ष समिति की टीम से बताया कि वन विभाग द्वारा बिना सूचना और बिना नोटिस के हम लोगों का घर उजाड़ दिया गया।बेघर ग्रामीण कंपकपाती ठंड में तिरपाल के सहारे रह रहे हैं।उसी तिरपाल के तम्बू के नीचे खाना बनाना और सोना होता है।लोक संघर्ष समिति की टीम ने आमजनों के साथ इस तरह के अत्याचार के खिलाफ सरकार को साथ अवगत कराते हुए ग्रामीणों के लिए सरकारी लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया।
मौके पर अरविंद अविनाश नेशनल राष्टीय संगठन सचिव, शशी सागर वर्मा राज्य महासचिव,अशोक झा पूर्व राज्य अध्यक्ष,वशिष्ठ तिवारी कार्यकारणी सदस्य,इमरान अली सदस्य,जन संग्राम मोर्चा के अध्यक्ष युगल पार,अभिनव श्रीवास्तव समाजवादी पार्टी,अरुण कुमार यादव चतरा लोकसभा पूर्व प्रत्याशी के अलावा अनेकों लोग माजूद थे।





