पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़। भगवान श्री राम के जन्म उत्सव को 6 अप्रैल को धूमधाम से मनाने के लिए पूरे जिले में राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल के सभी अधिकारी और सदस्य अपने कार्य में लग गए है। बुधवार को शहर के कई हिस्सों में बैनर पोस्टर से शहर को सजाने में जुट गए।
इस संबंध में सदर प्रखंड अंतर्गत शहरकोल फुटबॉल मैदान में आयोजित मेला सह भक्ति जागरण को लेकर आयोजनकर्ता सनातनी सागर चौधरी ने मीडिया को बताया कि जिले में पहली बार रामनवमी के शुभ अवसर पर भक्तिमय जागरण के साथ-साथ नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है,जिससे जिले भर के कलाकारों में हर्ष और उल्लास है तथा आगामी दिनांक 8 तारीख से 10 तारीख तक संध्या 6 बजे से भक्तिमय जागरण के साथ-साथ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
सागर चौधरी ने आगे बताया कि शाहरकोल से लेकर सिद्धू कान्हु पार्क तक भव्य तरीके से सजाने का कार्य भी किया जा रहा है,जिसमें संगठन के सभी कर्मी एवं सदस्य लग गए हैं तथा आगामी 6 अप्रैल को शहरकोल से भव्य शोभा यात्रा भी निकाला जाएगा।सागर ने जिले वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि सभी सनातनी मिलजुल कर एक मंच पर आकर इस रामनवमी को धूमधाम से मनाए।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष रतन भगत, प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह, जिला परिषद सह प्रदेश अध्यक्षा पिंकी मंडल, जिला अध्यक्षा दुलाली मंडल, जिला महामंत्री दुलाल कुमार सिंह,जिला गौ सेवा प्रमुख अंकित भगत, रामप्रताप सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।





