पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,हजारीबाग।सनातन धर्म का प्रसिद्ध महा रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष का चुनाव बड़ा अखाड़ा हजारीबाग में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।इसमें रामनवमी महा पूजा समिति अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे,जिसमें हजारीबाग के अध्यक्ष पद पर बसंत यादव सर्वाधिक 116 मत पाकर विजायी हुए। वहीं दूसरे स्थान पर विशाल वाल्मीकि 61 मत और तीसरे स्थान पर दिलीप को 30 मत और मीत यादव को 15 मत मिले। इस प्रकार कुल रामनवमी पूजा महासमिति के 222 सदस्यों ने मतदान किया।
ज्ञात हो कि रामनवमी महा पूजा हजारीबाग में कई दशक किया जा रहा है और इस बार भी शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी महा पूजा को संपन्न करने के लिए लोग और प्रशासन का काफी सहयोग रहेगा। बसंत यादव की जीत होने पर पूरे रामनवमी महा पूजा समिति के सभी लोगों में हर्ष का माहौल है। वहीं सभी अखाड़े के लोगों में भी खुशी इजहार कर रहे हैं।





