विशेष संवाददाता
रांची। सामाजिक संस्था लोक सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को आर्च बिशप हाउस में आर्च बिशप रेव्ह. फेलिक्स टोप्पो से मिल कर उन्हें क्रिसमस की बधाई दी। उन्हें पुष्प गुच्छ, प्रशस्तिपत्र, मोमेंटो व शॉल देकर सम्मानित किया।इस दौरान समिति की गतिविधियों और कार्यों के बारे में भी आर्च बिशप को अवगत कराया।
इस अवसर पर समिति की महिला विंग अध्यक्ष जेम्मा टोप्पो , मकसूद आलम, अंबरी फातिमा, डाॅ.एसएस जी, कासिफ आलम शामिल थे।





