विशेष संवाददाता





जमशेदपुर।साकची थाना अंतर्गत शताब्दी टावर स्थित गैलेक्सी कंसलटेंसी चलाने वाले आरोपी साधन पांडा को गुरुवार ठगे जाने वाले भुक्तभोगियों ने खुद से पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।जिसके बाद से पुलिस आरोपी को हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है।गिरफ्तार आरोपी पर गल्फ में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए ठगी का आरोप है। साथ ही नौकरी लगाने के लिए वह जाली पासपोर्ट बनाने का काम भी करता था।





मामले में बताया जा रहा है कि लोगों की सूचना पर जब पुलिस ने शताब्दी टावर स्थित गैलेक्सी कंसिस्टेंसी में छापेमारी की तो वहां से 13 पासपोर्ट भी बरामद हुआ। वहीं गल्फ में नौकरी लगाने के लिए वह 35 से 40 युवाओं से 7 लाख रुपए तक की ठगी कर चुका है। साथ ही भुक्तभोगी युवाओं ने बताया कि मामले में दीपक और जुबेर जाली पासपोर्ट बनाने का काम करते थे और जो अब तक फरार है। जबकि थाने के एसआई सुखसागर चौधरी ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही फरार आरोपियों का भी पता लगाया जा रहा है।





भुक्तभोगी युवाओं ने बताया कि साकची थाना अंतर्गत शताब्दी टावर में दो माह पहले ही गैलेक्सी कंसलटेंसी नामक कार्यालय खोला गया था। कार्यालय में एक युवती भी काम करती थी और वह भी फरार है। गल्फ में नौकरी लगाने के नाम पर आरोपी कई युवाओं को ऑफर लेटर भी दे चुका है। जिससे उनमें नौकरी लगने की आस जगी है। भुक्तभोगी युवाओं में काशिफ अली, तनवीर, फैज अहमद, शकील अहमद, शाहनवाज, दिलशाद समेत अन्य शामिल हैं।