प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)।विधानसभा समिति के सदस्य झामुमो नेता नलिन सोरेन व कांग्रेस नेता प्रदीप यादव का गिद्धौऱ में भव्य स्वागत हुआ।दोनों विधायक चतरा में आयोजित विधानसभा समिति की बैठक में भाग लेने सड़क मार्ग से जा रहे थे।इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने गिद्धौऱ मुख्य चौक के समीप माला पहनाकर उनका स्वागत किया।कार्यकर्ताओं के व्यवहार से दोनों विधायक अभिभूत दिखे।





नलिन सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार हेमन्त सोरेन के नेतृव में बेहतर कार्य कर रही है।आने वाले दिनों में रोजगार के कई अवसर युवाओं को मिलेंगें।प्रदीप यादव ने कहा कि निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय को आरक्षण मिलेगा।मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी,यादव समाज के प्रखंड अध्यक्ष हेमन यादव,मुखिया जगदीश यादव,सरयुनारायन यादव,बद्री यादव,अर्जुन यादव, विनोद यादव समेत कई मौजूद थे।