प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव अंबेडकर मोहल्ला स्थित दैनिक बाजार रोड में विधायक अंबा प्रसाद के मद से नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। नाली के ऊपर स्लेव लगाया जाएगा ताकि किसी प्रकार का कचरा नाली में प्रवेश नहीं करें।





ज्ञात हो कि उक्त नाली जर्जर हो जाने के कारण ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की मांग पर विधायक अंबा प्रसाद ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए नाली निर्माण कराने का अनुशंसा पत्र जारी किया। ताकि जल्द से जल्द नाली का निर्माण हो सके।