पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।शनिवार को पाकुड़ विधायिका निसात आलम ने सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत के उदयनारायणपुर,विक्रमपुर,लड्डूपड़ा,झिकरहटी पश्चिम,रहमतपुर बागान आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों से रूबरू होकर ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
विधायिका निसात आलम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकुड़ विधानसभा से चुनाव में हमें प्रचंड वोट से जीत दिलाने में आपकी बहुत बड़ी भागीदारी है। यहां तक की आपने झारखंड में सबसे ज्यादा वोटो से जीता कर इतिहास रचने का काम किया है,जिसके लिए हम आपको तहे दिल से धन्यवाद करते हैं और आपने जो प्यार, स्नेह, समर्थन विश्वास जताने का काम किया है उसके लिए हम आपके सुख-दुख में हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगी।
विधायिका निसात आलम ने कहा कि पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम जब भी रांची से अपने आवास आते थे तो क्षेत्र का भ्रमण करते थे और लोगों की समस्या से रूबरू होते थे।मैं भी उन्हीं के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए जब भी आवास आती हूं तो किसी न किसी क्षेत्र में आप लोगों का स्नेह,प्यार,सुख-दुख बांटने आपके समक्ष चली आती हूं।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक,देबू विश्वास, मिर्जाहान विश्वास,रामविलास महतो,आनारूल शेख,जमीरुल अंसारी,सागर शेख सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।





