प्रतिनिधि,जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम खो खो संघ के बैनर तले बुधवार शहर की अंजली कुमारी को खेलगांव रांची के लिए रवाना किया गया। अंजली कुमारी ने झारखंड राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसके फलस्वरूप अंजली का चयन राष्ट्रीय कैंप के लिए किया गया। जिसके बाद अंजली का चयन 41 वीं जूनियर राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता के लिए किया गया।यह प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल के हुगली जिला में 26 से 30 दिसंबर तक आयोजित होगा।





बता दें कि अंजली कुमारी शहर के छोटा गोविंदपुर की रहने वाली है। साथ ही वह विवेक विद्यालय गोविंदपुर से पढ़ाई कर रही हैं। अंजली का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होने पर पूर्वी सिंहभूम खो खो संघ के महासचिव संतोष कुमार ने बधाई के साथ-साथ शुभकामनाएं भी दी है।