प्रतिनिधि,बड़कागांव। नेशनल लॉ विश्वविद्यालय रांची में चल रहे अभीर भाव में स्पोर्ट और कल्चर कंपटीशन में खरांटी (बड़कागांव) के शुभम कुमार ने अभिनय एक्टिंग थिएटर में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया । बेहतर प्रदर्शन करने पर झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य जज संजय कुमार मिश्रा के द्वारा ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।





शुभम कुमार के सफलता पर बड़कागांव प्रमुख फुलवा देवी,चोपदार बलिया पंचायत के मुखिया पूजा कुमारी, प्रतिनिधि चंदन पुरी, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइया, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, के अलावा के अलावा कई लोगों ने बधाई दी है।