विशेष संवाददाता





रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान में अभावग्रस्त महिलाओं, पुरुषों एव वृद्ध व्यक्तियों के बीच निस्वार्थ भाव से सेवा कर अपने जीवन को श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के सदस्य सार्थक कर रहे हैं।





ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान,सचिव मनोज कुमार चौधरी एवं पुंदाग बस्ती की शकुन्तला देवी राजेश लोहरा, सुकरा उरांव एवं आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से पुंदाग बस्ती के एवं विभिन्न बस्तियों से आये हुए लगभग 73 अभावग्रस्त वृद्ध महिला- पुरुषों के बीच संस्था के सदस्यों ने प्रत्येक अभावग्रस्त ग्रामीणों को कम्बल,मफलर एव ऊनी मोजा का निशुल्क वितरण किया।संस्था के सदस्यों के द्वारा लगभग 73 कम्बल मफलर एव ऊनी मोजा का निशुल्क वितरण किया गया। ऊनी वस्त्रों का वितरण ठंड के मौसम मे आगे भी जारी रहेगा।



श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि)दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान में लगभग 36 वर्षो से किसी भी आपदा के वक्त समय समय पर सेवा के कार्य वृहत रूप से किये जाते रहे हैं।





सेवा के महान कार्य में संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, सज्जन पाडिया,बिष्णु सोनी,विशाल जालान,सुरेश अग्रवाल,शिव भगवान अग्रवाल,रमेन्द्र पाण्डेय,धीरज गुप्ता एव आलोक सिंह सहित अन्य मौजूद थे। यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।