विशेष संवाददाता
रांची। श्री श्याम मित्र मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर मंगलवार को 29वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक संगीतमय पाठ हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ।श्री श्याम मित्र मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नर्सरिया ने बताया कि इस अवसर पर श्री हनुमान जी महाराज का दिव्य पावन मनोहारी श्रृंगार किया गया था। गोपाल, अमिताभ, व संदीप खेतान, ने श्रृंगार सेवा निवेदित की । अप्पर चुटिया निवासी कैलाश केसरी ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रीना केसरी के साथ महाबली बजरंगबली की अखंड दिव्य ज्योति प्रज्वलित कर के केसरिया पेड़ा चना गुड़ केला फल का भोग अर्पित कर सुगंधित इत्र चढ़ाया ।श्री केसरी परिवार ने श्री रामचरितमानस का पाठ वाचकों का पूजन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंडल के उप मंत्री अनिल नारनोली ने पूजन अनुष्ठान संपन्न करवाया। प्रसिद्ध पाठवाचक श्री मनीष सारस्वत श्री ओम शर्मा ने ढोलक ढपली करताल के साथ श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय सामूहिक पाठ प्रारंभ किया। सैकड़ों भक्तों ने सामूहिक पाठ में भाग लिया । भक्तजन भावविभोर होकर पाठ कर रहे थे ।बजरंगबली के जय जयकारों से पूरा श्री श्याम मंदिर परिसर गूंज रहा था । पाठ के मध्य में भजनों का गायन किया गया। महाआरती व प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर सुभाष रौनक पोद्दार, राजेश सिंघानिया व श्रवण कुमार ढानढनिया गोपाल लड्डू खेतान व एक भक्त ने क्रमशः घी, इत्र, चना प्रसाद, श्रृंगार व गिरी गोला सेवा निवेदित की। श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री , विश्वनाथ नारसरिया उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया, उप मंत्री अनिल नारनौली, प्रदीप मोदी ने व्यवस्था व प्रसाद वितरण में सहयोग किया।
खाटू नरेश का महास्नान शुक्रवार को
पौष अमावस्या के अवसर पर शुक्रवार को हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में खाटू नरेश का स्नान अनुष्ठान होगा। नया पोशाक पहनाकर भव्य श्रृंगार किया जाएगा।पंचमेवा का भोग लगाया जाएगा। श्रृंगार आरती प्रातः 8:30 बजे होगी। रातू रोड निवासी मुरारीलाल अग्रवाल, मीनादेवी अग्रवाल व जतिन गोयल परिवार संघ सभी देवी-देवताओं की पोशाकों पंचमेवा सेवा निवेदित करेंगे। उक्त जानकारी मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने दी।





