संघ के जिला संघचालक को श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति ने किया आंमत्रित
रामनवमी महापर्व समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने का महापर्व है:शत्रुघ्न प्रसाद
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रामगढ़।श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति ने आगामी रामनवमी महापर्व को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) रामगढ़ के जिला संघ चालक शत्रुघ्न प्रसाद को सम्मानित अतिथि के तौर पर आंमत्रित किया। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली और महासमिति के मुख्य संरक्षक राजेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक को उनके आवास पर जाकर मुलाकात कर उन्हें रामगढ़ में 1 अप्रैल को आयोजित दिव्य एवं भव्य मंगला शोभायात्रा सहित महासमिति के सभी कार्यक्रमों के लिए सम्मानित अतिथि के तौर पर आमंत्रण पत्र देकर सभी कार्यक्रमों में समय निकाल कर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। जिला संघ चालक से महासमिति के पदाधिकारियों ने आगामी रामनवमी महापर्व को कैसे बेहतरीन, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से आयोजित किया जाए इस पर विचार विमर्श किया।
मौके पर संघ के जिला संघचालक शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि श्री रामनवमी महापर्व धार्मिक महत्व के साथ साथ हमारे समाज के सभी वर्गों एकजुट करने और हमारे संस्कारों को मजबूती देने का महापर्व है। इस भव्य मंगला शोभायात्रा के माध्यम से हम श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों की इसमें सहभागिता हो और इसके माध्यम से हम लोग अपने धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को पुनः स्थापित कर सकते हैं।
शत्रुघ्न प्रसाद ने महासमिति के सभी पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा होती हैं, बल्कि समाज में सामूहिक कार्य और समर्पण की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने आगामी 1 अप्रैल को आयोजित दिव्य और भव्य मंगला शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलजुल कर काम करने की अपील की।





