प्रतिनिधि,साहिबगंज।साहित्य की दुनिया के प्रथम वर्षगांठ के मौके पर साहिबगंज में राष्ट्रीय साहित्य समागम सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अ.म.ख. पंचायत भवन चौक बाजार में किया जाएगा, जहां देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 40 ख्याति प्राप्त साहित्यकार एवं कवि, कवयित्री अपनी-अपनी कविता का पाठ कर साहित्य रचना का व्याख्यान करेंगे।साथ ही साथ इसमें स्थानीय साहित्यकार और कवि भी भाग लेंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में साहिबगंज जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव, डीएफओ मनीष तिवारी उपस्थित रहेंगे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में महिला कॉलेज साहिबगंज की प्राचार्य डॉ. राधा सिंह उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में शामिल सभी साहित्यकरों एवं कवियों को साहित्य की दुनिया की ओर से अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र आदि देकर सम्मानित किया जाएगा।





बताते चलें कि साहिबगंज जिले में लगभग 25 वर्षों के बाद इस प्रकार का भव्य आयोजन साहित्य के क्षेत्र में किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि साहित्य और कविता मानव के मन मस्तिष्क की उपज होती है। आंख जो देखता है, मन वैसा ही सोचता है और उसे शब्दों में व्यक्त करता है। चाहे वह हास्य कविता हो या समसामयिक गंभीर मुद्दे, या फिर राजनीतिक चरित्र चेहरे, सभी का समावेश कर शब्दों में आलोचना के साथ व्यंग्य के माध्यम से संदेश दिया जाता है।उन्होंने बताया कि दो दिनों तक साहिबगंज वासियों को साहित्य के महाकुंभ में डुबकी लगाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है एवं इसमें जिला प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उपायुक्त के साथ-साथ डीडीसी प्रभात कुमार का पूर्ण सहयोग समिति को मिल रहा है, स्थानीय विधायक अनंत कुमार ओझा का साथ और मनोबल बढ़ाने वाला है। स्थानीय आयोजन समिति के सदस्य लगभग 15 दिनों से कड़ी मेहनत कर इसे सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। साथ ही साथ शहरवासियों का सहयोग भी मिल रहा है, जिले भर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थान कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शहर के बुद्धिजीवी एवं अन्य सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से लेकर देर संध्या तक साहित्य समागम चलता रहेगा और कविताओं का पाठ भी होगा। इसमें साहिबगंज के युवा कवि भी भाग लेंगे।





साहित्य की दुनिया" में रंजना लता- समस्तीपुर, बिहार, स्मृति झा- समस्तीपुर , बिहार, असरार दानिश- समस्तीपुर बिहार,छाया जोशी- पूर्णिया बिहार,पूर्णिया की ही शशिकांत शशि, सहरसा से डॉ. कुमारी भारती, जमशेदपुर- झारखंड से निर्दोष कुमार जैन, धनबाद से प्रवीण पांडे, लखनऊ, यूपी से खालिद हुसैन सिद्दीकी, लखनऊ से डॉ. शरद नारायण खरे, मंडला, मध्य प्रदेश से डॉ. मनोज, फगवाड़इया , पंजाब से मनोज पंजारिया, अलवर राजस्थान से सुरेश मिश्रा, मुंबई, महाराष्ट्र से अभय पांडे वशिष्ठ, नागपुर से रवि कानेकर, नागपुर से ही देवेंद्र मुसाफिर और प्रीति शुक्ला और रमा लड्ढा, खामगांव, महाराष्ट्र से योगिता तलोकर, रायपुर, छत्तीसगढ़ से रामरतन श्रीवास, बिलासपुर से चंद्रकांत खोटे, जाजपुर, छत्तीसगढ़ से देव प्रसाद पात्रे, मुंगेली, छत्तीसगढ़ से पंकज जोहरी सहित हरियाणा व अन्य राज्यों से कवियों का शुभागमन साहिबगंज की धरती पर हो रहा है।





कार्यक्रम की व्यवस्था के सूत्रधार कल्याण प्रसाद श्रीवास्तव, संयोजक वृंद डा. रणजीत कुमार सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, आनंद मोदी,साहित्य की दुनिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव, भगवती रंजन पांडे, डॉ. सुरेंद्र नाथ तिवारी, डॉक्टर ममता विद्यार्थी, बच्चन कुमार पाठक, स्वागत के लिए अध्यक्ष गोपाल चोखानी और रेणु बाला कुमारी सहित कई साहित्य प्रेमीजन इस आयोजन की सफलता हेतु जुटे हुए हैं।