अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सितंबर महीने के 'प्लेयर ऑफ द मंथ' (Player of the Month) अवॉर्ड्स की आधिकारिक घोषणा कर दी है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड पर रिकॉर्ड पांचवीं बार अपना कब्जा जमा लिया है। पुरुषों के वर्ग में शुभमन गिल इस सम्मान के हकदार बने हैं, वहीं महिलाओं के वर्ग में भारत की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा ने यह खिताब अपने नाम किया है।
रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी
सितंबर महीने के इस अवॉर्ड के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। शुभमन गिल के साथ इस रेस में उनके बचपन के दोस्त और ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा तथा जिम्बाब्वे के अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा भी नामांकित थे। हालांकि, अपने बेहतरीन खेल के बल पर गिल ने बाजी अपने नाम कर ली।
- वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन: गिल को यह पांचवां अवॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में उनके लाजवाब प्रदर्शन के लिए मिला है। उन्होंने सीरीज के पहले दो वनडे मैचों में ही तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 333 रन क कूट डाले थे।
इसे भी पढ़ेंः सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच: IPL 2027 में संभालेंगे कमान, हेमांग बदानी की जगह लेंगे 'दादा'
शुभमन गिल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
जब से ICC ने 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार देने की शुरुआत की है, तब से भारत के कुल 11 पुरुष क्रिकेटरों ने यह खिताब जीता है। इनमें शुभमन गिल का नाम सबसे ऊपर है, जिन्होंने अब तक सबसे ज्यादा 5 बार इस अवॉर्ड पर अपना झंडा गाड़ा है।
भारतीय खिलाड़ियों द्वारा अब तक जीते गए अवॉर्ड्स की सूची:
- शुभमन गिल: 5 बार
- जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर: 2-2 बार
- ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन: 1-1 बार
#ShubmanGill #ICCMensPlayerOfTheMonth #TeamIndia #ShafaliVerma #CricketNews #WestIndiesVsIndia #BCCI #CricketRecords





