पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरीडीह।भारत सरकार द्वारा सबका साथ,सबका विकास के अंतर्गत सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन द्वारा लगातार सिविक एक्शन प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन द्वारा जिले के पीरटांड़ में मधुबन पंचायत के आदिवासी बहुल उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढोलकट्टा गांव में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।





कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 154 बटालियन के उप कमान्डेंट अमित कुमार झा,शामिल हुए।उन्होंने दर्जनों ग्रामीणों के बीच खेल और दैनिक उपयोग में आने वाली जीवन उपयोगी सामग्रियों का वितरण ग्रामीण महिला और बच्चे के बीच किया।





कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सहायक कमांडेंट अमित कुमार झा ने बताया कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में गांव के सामान्य नागरिक हैं।उनके साथ सुरक्षा बलों का बेहतर संबंध न केवल प्रभावित हो बल्कि प्रगाढ़ हो इसके लिए सीआरपीएफ और पुलिस के द्वारा इन क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम चला कर लोगों को मुख्य धारा में जोड़ती है।





कार्यक्रम में उपस्थित सहायक कमांडेंट संजीव कुमार सरोज ने कहा कि जो लोग किसी कारण वश मुख्य धारा से भटके हुए वे जल्द वापस लौट आये जिला प्रशासन और सीआरपीएफ आप सभी के सेवा के लिए सदैव तत्पर है।आज के कार्यक्रम में क्रिकेट बैट,फुटबॉल सेट, वॉलीबॉल सेट, सोलर लालटेन, कम्बल के साथ-साथ प्लास्टिक ड्राम घरेलू आवश्यकता के समान व बच्चों को कोपी स्कूल बैग पेंसिल इत्यादि का वितरण किया गया।





इस दौरान मुखिया कविता देवी,मुखिया पती निर्मल तुरी,154 बटालियन के सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर अनिल बर्न दास, सब इंस्पेक्टर कुलदीप सोम,बटालियन सहित सीआरपीएफ के समस्त जवान मौजूद थे ।